मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को राष्ट्रीय साइबर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को राष्ट्रीय साइबर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 2 अगस्त। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को राष्ट्रीय साइबर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए अरविंद जी एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद कुमार ने कर प्रदेश और विभाग- दोनों का नाम रोशन किया है। प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा जैसे संवेदनशील एवं रणनीतिक क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढाँचा, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा नवाचार-आधारित प्रणाली विकसित करने के लिए सतत प्रयासरत है।

error: