ऊना ज़िले में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया ….मुख्यमंत्री

ऊना ज़िले में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया ….मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 3 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि ऊना ज़िले में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।


उन्होंने कहा कि नदी-नालों का जलस्तर ख़तरनाक रूप से बढ़ गया है और कई घरों तथा दुकानों में पानी भरने की चिंताजनक ख़बरें आ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं ज़िला प्रशासन और राहत टीमों के सतत संपर्क में हैं। सभी टीमें पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि कृपया प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यह समय कठिन है, लेकिन हम सभी मिलकर इससे अवश्य पार पाएँगे।

error: