पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( शिमला ) 4 अगस्त।पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ख़बर अत्यंत दु:खद है। राजनीति एवं आदिवासी हक़ों के क्षेत्र में शिबू सोरेन का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

