24 पदाधिकारी और 41 कार्यकारी सदस्यों के साथ सोलन जिला कार्यकारिणी घोषित ……संजीव मोहन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 5 अगस्त। जिला अध्यक्ष रत्नपाल की अध्यक्षता में आज सोलन जिला के चुनाव पर्व में सोलन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सचिव और चुनाव प्रवेशक सुमित शर्मा ने कहा है की कार्यकारिणी के पर्व को प्रारूप देते समय सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को सम्मान दिया गया है और महिलाओं के 33% आरक्षण को भी पूरा सम्मान दिया गया है।

वह चाहे प्रदेश के पदाधिकारी हो या प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी। टोटल 66 लोगों की कार्यकारिणी में 22 महिलाओं में 6 पदाधिकारी और 16 कार्यकारिणी सदस्य है।
जिला अध्यक्ष रतन पाल ने घोषणा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं वह आगामी चुनाव को लेकर आज से ही कमर कसने के लिए कहा है। आगामी 15 अगस्त से संबंधित कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी आज की बैठक में रखी गई जिसमें रक्षाबंधन विभाजन विभीषिका दिवस और हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के प्रारूप पर पूर्ण चर्चा हुई है।


जिला अध्यक्ष और नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रस्तुत किया और आश्वासन दिया है कि वह इस दायित्व का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
आज की इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल रश्मि धर सूद प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा, वीरेंद्र कश्यप के एल ठाकुर, परमजीत पम्मी,डॉ राजेश कश्यप,गोविंद शर्मा,मीरा आनंद, कुमारी शीला,तरसेम भारती सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और सभी मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

