अभिषेक ठाकुर बने भाजपा जिला सोलन के प्रवक्ता, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

अभिषेक ठाकुर बने भाजपा जिला सोलन के प्रवक्ता, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 5 अगस्त । जिला सोलन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

अभिषेक ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रतन सिंह पाल सहित समस्त पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अभिषेक ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है

error: