गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगढ़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कर्नल डॉ. संजय शांडिल रहे मुख्य अतिथि

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगढ़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कर्नल डॉ. संजय शांडिल रहे मुख्य अतिथि

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (नाहन )
6 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्नल डॉ. संजय शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने कहा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगढ़ में रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जाने का अवसर प्राप्त होना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। रक्तदान जैसे निस्वार्थ और मानवतावादी कार्य में भाग लेना निश्चित रूप से एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है। रक्त दान से ना केवल हम किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं, बल्कि स्वयं को भी एक खुशी का एहसास होता है।

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्रबंधन समिति, आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही यह आशा भी व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहेगा।

रक्तदान शिविर में छात्रों, कॉलेज स्टाफ, स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने कर्नल डॉ. संजय शांडिल का आभार व्यक्त किया और उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।

error: