मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप तैयार 

मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप तैयार 

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 7 अगस्त। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केन्द्रों की सूचियां तैयार कर ली गई है। यह सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानुसार प्रारूप के तहत तैयार की गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों की सूची की एक प्रति ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय सोलन तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की, नालागढ़, बद्दी, सोलन तथा कसौली के कार्यालयों में 13 अगस्त, 2025 तक कार्यालय समय के दौरान जनसाधरण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।  
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की सूचियों के सम्बन्ध में कोई आपत्ति, सुझाव, प्रस्तावना ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय सोलन या सम्बन्धित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी के कार्यालय में 13 अगस्त, 2025 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।  

error: