नादौन की अवनी सिंह द्वारा 19वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप-2025 में काँस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने अवनी को दी बधाई
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 9 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र नादौन की अवनी सिंह द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 19वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप-2025 में काँस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए अवनी, उनके कोच और माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवनी ने प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देगी।

