सोलन पुलिस ने हरियाणा नम्बर के वाहन से देसी शराब की 10 पेटियां की बरामद मामला दर्ज

सोलन पुलिस ने हरियाणा नम्बर के वाहन से देसी शराब की 10 पेटियां की बरामद मामला दर्ज

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
11 अगस्त। एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की रात्रि को जब पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम चौकी क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मुकाम तोप की बेड में सड़क के दाहिनी साईड खड़ी हरियाणा नंबर की गाड़ी में शराब की पेटियां लदी है।

इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुये उक्त गाड़ी की चैकिंग के दौरान 10 पेटियां शराब देसी (कुल 120 बोतलें) बरामद की गई परन्तु उक्त गाड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद न पाया गया। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान बरामद देसी शराब की 10 पेटियों व मामले में संलिप्त गाडी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त शराब के बारा में गाड़ी में कोई भी वैध लाईसेंस / दस्तावेज न पाये गये व न ही उक्त गाड़ी में सवार व्यक्ति का कोई पता चला सका। जांच के दौरान उक्त गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के बारे में ई-चालान एप्प के माध्यम से पता करने पर उक्त गाड़ी की रजिस्टेशन Panipat हरियाणा की पाई गई। जिस बारे में जांच की जा रही है। मामले की आगामी जाँच जारी है I

error: