हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है….मुख्यमंत्री
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (शिमला ) 11 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज AIMSS, चमियाणा में डॉक्टरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता है- प्रदेश के हर मरीज़ को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना। आने वाले समय में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक समेत नई-नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर हिमाचल को स्वस्थ और सशक्त प्रदेश बनाएंगे।

