डॉ. शांडिल 17 अगस्त को हिन्नर के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 16 अगस्त। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 17 अगस्त, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रवास पर रहेंगे।

डॉ. शांडिल 17 अगस्त, 2025 को दिन में 12.30 बजे ग्राम पंचायत हिन्नर में डाहर से पौंडी पैदल पथ तथा डाहर से चकला तक सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे।


