तलाई इलाक़े में बादल फट’ने से भारी नुक़सा’न हुआ है…मुख्यमंत्री

तलाई इलाक़े में बादल फट’ने से भारी नुक़सा’न हुआ है…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 24 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तलाई इलाक़े में बादल फटने से भारी नुक़सान हुआ है। पानी के तेज़ बहाव के चलते नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्यों में जुटा है। मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हूँ और आप सभी से भी आग्रह करता हूँ कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। नदी-नालों या अन्य जोख़िम भरे क्षेत्रों की ओर न जाएँ।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस संकट की घड़ी को पार करेंगे।

error: