प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेहड़ी-फड़ी वर्ग के लिए की गई ऐतिहासिक पहल पर धन्यवाद
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन) 28 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने देशभर के रेहड़ी-फड़ी व्यवसायियों, ठेला चालकों एवं झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले ज़रूरतमंद परिवारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) की अवधि को 2030 तक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
तरसेम भारती ने कहा कि इस निर्णय से देशभर में लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ब्याज़ रहित ऋण, वित्तीय सहायता, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन और स्वावलंबन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह योजना छोटे दुकानदारों, ठेला-फड़ी वालों, खोमचा लगाने वालों और झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव गरीब, श्रमिक, मज़दूर और छोटे व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता दी है। यह निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की भावना को मज़बूत करता है।
तरसेम भारती ने कहा कि भाजपा रेहड़ी-फड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रधानमंत्री जी की इस दूरदर्शी सोच के लिए उनका आभार व्यक्त करता है और वचन देता है कि संगठन इस योजना के लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

