नशा तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

नशा तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) एस पी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाक 05-09-2025 को जब पुलिस थाना धर्मपुर की एक पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल पिंजौर बाईपास की ओर से सोलन की तरफ आ रहा है जिसपर एक युवक सवार है जिसके पास भारी मात्र में चिट्टा/हेरोइन है जो इसे धमर्पुर व सोलन क्षेत्र में युवाओं को सप्लाई करने की फ़िराक में है i इस सुचना पर पुलिस थाना धरमपुर की पुलिस टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए जाबली के समीप तुरंत नाकाबंदी करके उक्त मोटर साइकिल पर बैठे युवक जिसका नाम बंटी पुत्र स्व० श्री जीत राम निवासी गाँव सैंज डाकखाना ओचघाट तहसील व जिला सोलन हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष मालूम हुआ को 7.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया I जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त मोटर साइकिल को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I जाँच का दौरान पाया गया की उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है जिसके विरुध पुलिस थाना धर्मपुर में ही चिट्टा/हेरोइन तस्करी का एक मामला पंजीकृत है जिसमे उसके कब्जा से 7.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था i गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 06-09-2025 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को 4 दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया I मामले में जाँच जारी है I

error: