चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) एस पी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26-08-2025 को सपरून निवासी धीरज गोयल ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी फैक्ट्री से जो गाँव कायलर में स्थित है दिनांक 25-08-2025 की रात को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजे का कुंडा तोड़ कर अन्दर से एक इलेक्ट्रिक मोटर, एल्युमीनियम की तारों के 10 बण्डल, एल्युमीनियम strip के 6 ड्रम चोरी करके ले गए जिनकी कीमत लगभग 40,000/-रुपये है i जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान चोरी हुए सामान व आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी तथा तलाश के दौरान फैक्ट्री व आसपास लगे CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया जो विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई जिसमे पाया गया की उक्त आरोपी चोरी हुए सामान को फैक्ट्री से एक छोटा हाथी में डालकर ले जा रहे थे जिस पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश करके दिनांक 05-09-2025 को मामले में संलिप्त 02 आरोपियों हंसराज पुत्र तारा चन्द निवासी गाँव व डाकखाना कंधर तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 29 वर्ष व दीपु पुत्र किरिम लाल निवासी गिल कॉलोनी लोहरा पिंड लुधियाना पंजाब उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया i गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 06-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दोनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया I गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है i मामले में जाँच जारी है I

error: