प्रारूप मतदाता सूचियों के अवलोकन के लिए नगर निगम की विशेष बैठकें 26 सितम्बर तक
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 19 सितम्बर। नगर निगम सोलन में प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए नगर निगम की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए नगर निगम सोलन की विशेष बैठकें आयोजित होंगी। इनमें मतदाता सूचियों का अवलोकन किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता सूचियों की त्रुटियों को समय पर संशोधित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की विशेष बैठकें 20 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय अतिरिक्त उपायुक्त सोलन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

