यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

जयसिंहपुर अस्पताल में उपलब्ध करवाई जाएगी डायलिसिस सुविधा

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (जयसिंहपुर/ कांगड़ा) 19 सितंबर। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को जयसिंहपुर स्थित सिविल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एकदिवसीय बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को उनके घर के निकट ही आवश्यक चिकित्सा जाँच और परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का सभी महिलाएं लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
मंत्री गोमा ने कहा जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा ताकि किडनी रोग से ग्रसित लोगों को घर द्वार सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रोगियों की बेहतर सुविधाओं के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में महिला रोग विशेषज्ञ , बाल रोग विशेषज्ञ,सर्जन व त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं और अगले माह तक वह पदभार भी संभाल लेगें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में मेजर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा को भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और इस शिविर के सफल आयोजन में शामिल सभी डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इस शिविर का पूरा लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य की जाँच कराएँ।
स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, त्वचा रोग, हड्डी रोग, बाल रोग,सर्जरी, महिला रोग विशेषज्ञों ने 256 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा और रक्तदान शिविर में 9 रक्तदाताओं में रक्तदान किया।

आयुष मंत्री ने संघोल में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों के नुकसान का लिया जायजा

इसके उपरांत आयुष मंत्री ने ग्राम पंचायत संघोल के गाँव खालटा में क्षतिग्रस्त दो घरो और चम्बी पुल के क्षतिग्रस्त रास्ते के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रास्ते की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हुए घरों के आकलन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंनें खालटा में पूर्णता क्षतिग्रस्त हुए एक मकान के मालिक को अपनी तरफ से 10 हजार की सहायता राशि भी दी।
इस दौरान जसवंत डढवाल, सिविल अस्पताल के डॉ मनीष राणा, डॉ वरुण सूद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: