डॉ. शांडिल 28 सितम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डॉ. शांडिल 28 सितम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 27 सितम्बर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 28 सितम्बर, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 28 सितम्बर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे कण्डाघाट में नगर पंचायत कण्डाघाट के कचरा एकत्रिकरण वाहन को झण्डी देकर रवाना करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में लाभार्थियों को 02 तथा 03 बिस्वा भूमि आवंटन के आदेश वितरित करेंगे।
डॉ. शांडिल इस कार्यक्रम के उपरांत दिन में 01.00 बजे नौणी में आयोजित किसान मेला में मुख्यातिथि होंगे।

error: