मेंटर नगर परिषद (एमसी) ठियोग और मेंटी नगर पंचायत (एनपी) कंडाघाट के बीच स्वच्छ जोड़ी समझौता पर ज्ञापन हस्ताक्षर हुए

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 27 सितम्बर। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन मे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की वर्चुअल उपस्थिति में शनिवार 27 सितंबर को मेंटर नगर परिषद (एमसी) ठियोग और मेंटी नगर पंचायत (एनपी) कंडाघाट के बीच स्वच्छ जोड़ी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। यह समारोह एमसी ठियोग कार्यालय में आयोजित किया गया, जो दोनों संस्थाओं के बीच साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद, सभी उपस्थित सदस्यों और अधिकारियों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) स्थल का दौरा किया गया। इस दौरे का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना था।

एमसी ठियोग और एनपी कंडाघाट के बीच सहयोग से समग्र अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली में सुधार होने और समुदाय के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष अनिल ग्रोवर व नगर पंचायत कंडाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद द्वारा MOU पर हस्ताक्षर किए गए।

