अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में 6 से 10 अक्तूबर तक बताई जाएगी सरकारी योजनाएं

जिला बिलासपुर में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक होंगे आमजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )3 अक्तूबर । सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला बिलासपुर के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नाट्य दलों द्वारा प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला बिलासपुर में 6 से 10 अक्तूबर तक यह प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित सांस्कृतिक दलों के माध्यम 6 अक्तूबर को श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाखड़ा के गांव खुलवीं में प्रातः 11 बजे तथा ग्राम पंचायत सलोआ के गांव सलोआ में दोपहर 2ः30 बजे लोगांे को अनुसूचित जाति परिवारों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 8 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र झण्डुता की ग्राम पंचायत विजयपुर के गांव विजयपुर में प्रातः 11 बजे तथा ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव हीरापुर में दोपहर 2ः30 बजे, 9 अक्तूबर को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंडोत के गांव जंडोत में प्रातः 11 बजे तथा ग्राम पंचायत तियूण (भराडी) के गांव तियूण खास में दोपहर 2ः30 बजे तथा 10 अक्तूबर को सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोग के गांव जंगल सुंगल (निचला) में प्रातः 11 बजे तथा ग्राम पंचायत दयोली के गांव दयोली में दोपहर 2ः30 बजे अनुसूचित जाति परिवारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जाएगी।

उन्होंने इस जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधानों, वार्ड सदस्यों, महिला मंण्डलों, युवक मंडलों से भी सहयोग की अपील की है ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद एवं पात्र लोगों तक पहंच सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित स्थान व तिथि को पंहुचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

error: