दयोल एवं चौबीन विद्यालयों में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बैजनाथ ) 20 नवंबर ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोल एवं चौबीन में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम स्थल पर पहंपचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों और छात्रों ने विधायक महोदय का जोशपूर्ण स्वागत किया। विधायक ने दोनों शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक उपलब्धियों, छात्रों की प्रतिभा तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं रोज़गारोन्मुखी शिक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है तथा स्कूलों में आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं तकनीकी शिक्षा को मज़बूती प्रदान कर सुधारात्मक पहलों का लाभ विद्यार्थियों तक पहंपचाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों में अनुशासन, चरित्र-निर्माण एवं सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने का आवाहन करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य नष्ट करता है, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर भी इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवा शक्ति से खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और कौशल विकास जैसे सकारात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अनुरोध किया।
उन्होंने मेधावी छात्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं खेलों में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया तथा दोनों विद्यालयों को 11-11 हज़ार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप देने की उद्घोषणा की।
इस अवसर पर ज़िला परिषद अवैरी वार्ड से नीलम, सहायक अभियंता त्रिलोक चंद, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता जगत राम, कैप्टन जगदीश राणा, मदन ठाकुर, चंद्रा देवी, रंजीत राणा, हैप्पी शर्मा, कुलदीप राणा, हरि सिंह, अर्भिंदम, सोनू कुमार सहित अभिभावक, अध्यापकगण एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


