राजस्व मंत्री 24 दिसंबर, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 18 दिसंबर ।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 दिसंबर, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 18 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 19 दिसंबर को आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आंतरिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और सी.एस.आर (जेएसडब्ल्यू) (एनजेपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह लोक निर्माण विभाग कल्पा व करछम के अधिशाषी अभियंताओं के साथ बैठक करेंगे।
राजस्व मंत्री 20 दिसंबर को राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला चांसू के भवन व पशु चिकित्सालय भवन चांसू के भवन का लोकार्पण करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरांत वह आइस स्केटिंग रिंक सांगला का शुभारम्भ, मल निकासी योजना सांगला का उदघाटन व बैरिंग नाग मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।
बागवानी मंत्री 21 दिसंबर को देवी चंडीका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 22 दिसंबर को जगत सिंह नेगी पंचायत भवन यूला का उदघाटन करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर बाद आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जल शक्ति विभाग रिकांग पिओ व पूह के अधिशाषी अभियंताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जनजातीय विकास मंत्री 23 दिसंबर को जल आपूर्ति योजना कल्पा का लोकार्पण करेंगे, बोकटू कूहल के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। 24 दिसंबर को राजस्व मंत्री जिला के रिकांग पिओ में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वाकथान का नेतृत्व करेंगे।


