अपने ही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस किया : रोहित भारद्वाज

अपने ही विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर गौरवान्वित महसूस किया : रोहित भारद्वाज

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )16 जून। सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 4 के नव निर्वाचित पार्षद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित भारद्वाज ने आज अपने पुराने विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

रोहित भारद्वाज ने कहा कि जिस विद्यालय ने उन्हें शिक्षा, संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विद्यालय की आदरणीय प्रधानाचार्या श्रीमती उषा मित्तल जी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस अवसर के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: