ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 23 जून। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत व विजय ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी की सुनीता चंद्रा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।


