मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 25 जून ।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 12.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शालाघाट-अर्की- कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग पर गम्बर खड्ड पर 45 मीटर स्पैन के डबल लेन आर्च पुल, 3.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन धर्मपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथा में 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।


उन्होंने दत्यार के समीप 20.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कौशल्या बांध, 16.24 करोड़ रुपये की लागत से किम्मूघाट से चक्की का मोड़ सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 6.33 करोड़ रुपये की लागत से जंगेशू से औडा वाया भनेट सड़क, 7.03 करोड़ रुपये की लागत से ग्रोणी से सरी सड़क वाया बोहरों के उन्नयन, 3.77 करोड़ रुपये की लागत से सुबाथू से ग्राम चपला, ग्राम पंचायत शडयाना सड़क पर शहीद सुदेश मार्ग की मेटलिंग एवं तारकोल बिछाने, 3.48 करोड़ रुपये की लागत से रेहला से मठान वाया शार्ड संपर्क मार्ग, 8.06 करोड़ रुपये की लागत से देवठी-बराह कून सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 5 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर-कसौली सड़क के उन्नयन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-प्ट के अंतर्गत 3.08 करोड़ रुपये की लागत से नागली से चेवा सड़क के निर्माण/उन्नयन कार्यों के शिलान्यास किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: