सुनील शर्मा बिट्टू ने चमनेड में सुनीं जनसमस्याएं
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर ) 02 जुलाई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को ग्राम पंचायत चमनेड का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायतवासियों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने पुल, उचित मूल्य से संबंधित समस्याएं सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। राजनीतिक सलाहकार ने लोगों को इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इस दौरान हमीरपुर में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं। जिला की सभी मुख्य सड़कों को डबल लेन बनाया जा रहा है। इनमें हमीरपुर-लंबलू-बस्सी-जाहू सड़क भी शामिल है। इस सड़क पर सभी पुलों को भी डबल लेन बनाया जा रहा है। हमीरपुर के मेडिकल कालेज, नए बस स्टैंड, वर्तमान बस स्टैंड की जगह सिटी सेंटर और जसकोट में हैलीपोर्ट के निर्माण सहित कई बड़े प्रोजेक्टों के लिए मुख्यमंत्री ने बजट दिया है। इससे जिला हमीरपुर के विकास को बहुत बड़ा बल मिला है।
इससे पहले, चमनेड पहुंचने पर पंचायत उपप्रधान प्रकाश चंद, पंचायत के अन्य सदस्यों, स्थानीय निवासी ज्ञान चंद शास्त्री, किरपा राम, रमेश चंदेल, मान चंद शर्मा, गोरख नाथ, विधि चंद, अमरनाथ शर्मा, सोम दत्त और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, होशियार सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


