मंडी में विशेष प्रचार अभियान 20 जुलाई से, घर-घर पहुंचेगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 16 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की अन्य जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, नशा निवारण विशेषकर चिट्टा मुक्त हिमाचल- नशामुक्त मंडी जन जागरूकता तथा अन्य उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से मंडी जिला में 10 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत विभाग से संबद्ध नाट्य दल गीत-संगीत, नुक्कड़-नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। अभियान के तहत विशेषकर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लाभ के लिए चलाई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विशेष प्रचार अभियान के तहत 20 जुलाई को जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव भडोल ग्राम पंचायत लडभड़ोल में सुबह 11 बजे तथा ग्राम पंचायत सगनेहड़ के ग्राम सगनेहड़ में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गांव बारीं-2 ग्राम पंचायत नरोला में सुबह 11 बजे तथा गांव कल्थर-2 ग्राम पंचायत कल्थर में दोपहर 2.00 बजे प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
21 जुलाई को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव स्योह ग्राम पंचायत स्योह में सुबह 11 बजे तथा गांव लंगेहड़ ग्राम पंचायत लगेहड़ में दोपहर 2 बजे विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहांडा, ग्राम पंचायत रोहांडा में सुबह 11 बजे तथा झुंगी, ग्राम पंचायत झुंग्गी में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
22 जुलाई को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के गांव नसलोह ग्राम पंचायत नसलोह में सुबह 11 बजे तथा सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव जनेड, ग्राम पंचायत जनेहड़ में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र के गांव लागधार, ग्राम पंचायत कुफरी में सुबह 11 बजे तथा गांव नगरोटा ग्राम पंचायत पाली में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को करसोग विधानसभा क्षेत्र के गांव बगैल ग्राम पंचायत बगैला में सुबह 11 बजे तथा गांव चलोग ग्राम पंचायत भनेरा में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
सिराज विधानसभा क्षेत्र के गांव सराची ग्राम पंचायत कल्हणी में सुबह 11 बजे तथा गांव कांडी कलवाड़ा ग्राम पंचायत थाना में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
24 जुलाई को नाचन विधानसभा क्षेत्र के गांव कोट ग्राम पंचायत नौण में सुबह 11 बजे तथा गांव गोहर, ग्राम पंचायत गोहर में दोपहर 2 बजे प्रचार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गांव चलाह, ग्राम पंचायत बड़सू में सुबह 11 बजे तथा गांव चवाड़ी, ग्राम पंचायत केहड़ में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के गांव शारा ग्राम पंचायत भटवाड़ी में सुबह 11 बजे तथा सराज विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजाई, ग्राम पंचायत पंजाई में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भवानी ग्राम पंचायत दारपा में सुबह 11 बजे तथा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गांव समसौह ग्राम पंचायत समसौह में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
27 जुलाई को नाचन विधानसभा क्षेत्र के गांव अप्पर बैहली ग्राम पंचायत अप्पर बैहली में सुबह 11 बजे तथा गांव जुगाहण ग्राम पंचायत जुगाहण में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गांव बटाहण, ग्राम पंचायत कोठी गहरी में सुबह 11 बजे तथा गांव रठोह ग्राम पंचायत बाल्ट में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव भरौण, ग्राम पंचायत भरौण में सुबह 11 बजे तथा गांव नालसन, ग्राम पंचायत साई में दोपहर 2 बजे प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रखेड़ा ग्राम पंचायत सरस्काण में सुबह 11 बजे तथा गांव कौहन, ग्राम पंचायत पीपली में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
29 जुलाई को करसोग विधानसभा क्षेत्र के गांव धमून ग्राम पंचायत खादरा में सुबह 11 बजे तथा गांव कांडा ग्राम पंचायत कुठेहड़ में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
इसी दिन सिराज विधानसभा क्षेत्र के काण्डीधार, ग्राम पंचायत गुडाह में सुबह 11 बजे तथा गांव बाखलवाड़, ग्राम पंचायत रोड में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।


