तकनीकी शिक्षा मंत्री 8 से 11 अगस्त तक जिला प्रवास पर

तकनीकी शिक्षा मंत्री 8 से 11 अगस्त तक जिला प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )07 अगस्त। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 8 से 11 अगस्त तक जिला प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 08 अगस्त को 12ः30 बजे राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 09 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे घुमारवीं विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनोह में जन समस्याएं सुनेंगे। जबकि 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय को लेकर बचत भवन बिलासपुर में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद 3 बजे झंडूता में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेंगे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री 11 अगस्त को मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

error: