आंगनवाड़ी सहायिका के पदों का 12 अगस्त को होने वाला साक्षात्कार स्थगित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर/मंडी ) 11 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही के आंगनवाड़ी केंद्र देरडू तथा ग्राम पंचायत छातर के आंगनवाड़ी केंद्र संगाहण में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 12 अगस्त, 2026 को निर्धारित साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर ने बताया कि उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर में आयोजित किया जाना था, जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि के संबंध में बाद में सूचना जारी की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे साक्षात्कार की आगामी तिथि की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर के दूरभाष नं. 01907266946 पर संपर्क कर सकते हैं।


