रे’डक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला ऐपल आइफोन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (ऊना )20 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल ड्रॉ में पहले इनाम में टिकट नंबर धारक 37034 को ऐपल आइफोन निकला है। बता दें, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने रेडक्रॉस के पहले पांच ड्रॉ निकाले थे, शेष ड्रॉ उपायुक्त जतिन लाल ने आज(गुरुवार) को उपायुक्त कार्यालय में निकाले।
रेफरल ड्रॉ में कुल 10 पुरस्कारों के लिए 101 टिकट नंबर निकाले गए हैं। रेफरल ड्रॉ में पहले विजेता टिकट नम्बर 37034 को ऐपल आइफोन या एक लाख रूपये निकला है, जबकि दूसरे पुरस्कार में टिकट नंबर 03168 को 70 हजार रुपये या इलेक्ट्रिक स्कूटर निकला है। इसके अलावा तीसरे पुरस्कार में टिकट नंबर 49495 को लैपटॉप या 50 हज़ार रुपये निकले हैं। चौथे पुरस्कार के लिए दो लक्की विजेता टिकट नंबर धारकों 39189 और 40816 को सैमसंग मोबाइल या 25-25 हज़ार रुपये निकले हैं। 5वें पुरस्कार के लिए तीन लक्की विजेता टिकट नंबर 14888, 45255 व 05704 को टेबलेट या 20-20 हज़ार रुपये की राशि निकली है। वहीं छठें नंबर पर 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 15835, 07561,18340, 19146, 15625, 17257, 16109, 28968, 03409 व 48324 को मिक्सर ग्राइंडर या 2500 रुपये निकले हैं। 7वें नंबर पर 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 05209, 00750, 17710, 18942, 16339, 32649, 16351, 38398, 26327 व 03201 को प्रेशर कुकर व 2000 रुपये निकले हैं। 8वें नंबर पर भी 10 लक्की विजेता टिकट नंबर 04069, 38029, 35000, 13214, 15667, 35099, 20768, 45737, 08288 व 49422 को सीलिंग फैन या 2000 रुपये निकले हैं। 9वें स्थान पर 13 लक्की विजेता टिकट नंबर 14272, 15826, 11066, 05800, 31739, 05198, 46691, 20722, 07687, 44304, 06095, 20686 व 03392 को प्रेस या 800 रुपये निकले हैं। अंतिम और 10वें नंबर पर 50 लक्की विजेताओं टिकट नंबर 15828, 17523, 26326, 36271, 29813, 40601, 41513, 36130, 28138, 41235, 26330, 41856, 45237, 34799, 22097, 07697, 34709, 36717, 15778, 36591, 08676, 40789, 20062, 18232, 38402, 11071, 33712, 41332, 18862, 13734, 17787, 13277, 13134, 39941, 13271, 46699, 36257, 05237, 07518, 46874, 33733, 31772, 03389, 03447, 34743, 02692, 39950, 17196, 33713 व 36325 को दीवार की घड़ी व 500 रुपये निकले हैं।
उपायुक्त ने बताया कि रेफरल ड्रॉ में जिन व्यक्तियों के टिकट नंबर निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कार्यालय के कमरा नंबर 406 में अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।


