मंडी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

मंडी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी )11 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा 12 सितंबर, 2026 को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कायस्थ ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, पेंशन, क्षतिपूर्ति, बैंक वसूली, बिजली और दूरसंचार बिल, आवास विवाद, उपभोक्ता शिकायत, मोटर वाहन चालान और मकान किराया विवादों से जुड़े मामले रखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है। इसमें न्यायालय शुल्क नहीं लगता और फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: