खरीफ सीजन 2026-27 में धान की सरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू

खरीफ सीजन 2026-27 में धान की सरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू

3 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक होगी धान की सरकारी खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपए प्रति क्विंटल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )17 सितंबर। खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान की सरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल एचपी एपीपीपी (HP APP) खोल दिया गया है। धान की फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचने के इच्छुक किसान इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाकर टोकन बुक कर सकते हैं।

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धान की सरकारी खरीद 3 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2026 तक की जाएगी। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक (किसान रजिस्ट्री) से जुड़े किसानों की भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी। अन्य किसान पूर्व की भांति पोर्टल पर स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करवा सकते हैं। ऐसे किसानों के भूमि संबंधी विवरण का सत्यापन संबंधित पटवारी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान की सरकारी खरीद के लिए कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर जिलों में कुल 11 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। बिलासपुर जिले के किसान अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम खरीद केंद्र का चयन कर वहां अपनी धान की फसल सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं।

जिला नियंत्रक ने सभी धान उत्पादक किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर टोकन बुक करें, ताकि धान की सरकारी खरीद के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ उठाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी धान की फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: