डॉ. शांडिल 23 सितम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 22 सितंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 सितम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 23 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित ज़िला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


