मुख्यमंत्री की घोषणा को मिला अमलीजामा, प्रागपुर में एसडीएम नियुक्त

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिला अमलीजामा, प्रागपुर में एसडीएम नियुक्त

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 23 सितंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 25 जनवरी, 2026 को प्रागपुर में आयोजित 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अब राज्य सरकार ने अमलीजामा पहनाते हुए प्रागपुर में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) की नियुक्ति कर दी है।
कार्मिक विभाग द्वारा 23 सितंबर, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को उपमंडलाधिकारी (नागरिक), प्रागपुर, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब एसडीएम की नियुक्ति से क्षेत्र में उपमंडल स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सुविधाएं अपने क्षेत्र में उपलब्ध होंगी तथा विकास कार्यों के प्रभावी समन्वय में भी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: