डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 24 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 सितम्बर, 2026 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री 25 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.55 बजे कला केन्द्र कोठों, सोलन में ‘उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग एवं निजी विश्वविद्यालयों के संस्थागत योगदान, भविष्य की प्राथमिकताएं एवं सहयोगात्मक कार्यप्रणाली’ विषय पर आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन सत्र एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।


