विद्यार्थियों को “बाल – विवाह मुक्त भारत” के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी।

विद्यार्थियों को “बाल – विवाह मुक्त भारत” के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी।

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट) दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में एडवोकेट पूनम शर्मा द्वारा बाल विवाह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यालय उपमण्डल विधिक सेवा समिति, सोलन जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के 100 दिवसीय जागरूकता मॉड्यूल के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुपालन में और 27 नवंबर, 2026 को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट स्थित दयानंद आदर्श विद्यालय में 27 नवंबर, 2026 को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

तदनुसार, कंडाघाट बार एसोसिएशन की अधिवक्ता पूनम शर्मा द्वारा उपर्युक्त जागरूकता शिविर बारे विद्यार्थियों को बाल विवाह के हानिकारक परिणामों, इसके कानूनी निहितार्थों, बाल विवाह की रोकथाम के महत्व और निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता के बारे में जागरूकता प्रदान की गई।

उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने और बाल विवाह मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक प्रयासों के महत्व के बारे में भी शिक्षित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, अध्यापक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा जी ने विद्यार्थियों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी दिए जाने पर कंडाघाट बार एसोसिएशन की अधिवक्ता सुश्री पूनम शर्मा का हार्दिक धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: