मुख्यमंत्री ने डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

DPLN( शिमला )
19 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने आज शिमला में डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ई-गवर्नेंस के महत्व पर बल दे रही है और सभी सरकारी विभागों से फ़ाइल कार्य में तेजी लाने और राज्य में प्रौद्योगिकी के माध्यम से दक्षता सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने और आंतरिक संचार के लिए ई-मेल को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की 50% शाखाएँ और 24 निदेशालय दैनिक कार्यों के लिए ई-ऑफिस का उपयोग कर रहे है और अब हमारा लक्ष्य शिक्षा विभाग को 31 अगस्त तक पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। उन्होंने सभी से प्रदेश की प्रगति के लिए डिजिटल को अपनाने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने का आह्वान किया।

error: