जैदेवी में विभिन्न पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत
DPLN ( सुंदरनगर )
25 जुलाई ।
हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुन्दरनगर द्वारा कुठाई जंगल, वन परिक्षेत्र जैदेवी में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। निदेशक एवम् अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) प्रदीप कुमार ठाकुर, भा०व०से० ने बतौर मुख्य अतिथि पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने वनों के महत्व और पौधारोपण में जन सहयोग को बढ़ावा देने का आह्वाहन किया गया।इस अवसर पर उप-वन राजिक प्रशिक्षुओं (तृतीय बैच) हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुन्दरनगर द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये, जिनमें दाड़ू, बहेड़ा, पाजा प्रजाति के पौधे रोपित किये गये। यह पौधारोपण कार्यक्रम तीन माह उप-वन राजिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का ही एक भाग है। इसके अतिरिक्त राकेश कटोच भा०व०सं० वन मण्डालधिकारी सुन्दरनगर, मनीष रांगडा हि०प्र०व०से0 सहायक अरण्यपाल सुकेत, मुकेश शर्मा हि०प्र०व०से०, पीयूष कुमार हि०प्र०व०से० एवम् देवेन्द्र सिंह डोगरा हि०प्र०व०से०. उप निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुन्दरनगर और वन परिक्षेत्राधिकारी जैदेवी भी इस अभियान में समलित हुए।

