मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
7 जुलाई। आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और आपदाएँ हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल हैं। इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ठोस नीतियाँ और समन्वित प्रयास समय की माँग हैं। यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष भी गंभीरता से उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि मानसून 2023 से प्रदेश को हुई व्यापक क्षति के बाद ₹1260 करोड़ की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त ₹138 करोड़ की सहायता ‘आपदा न्यूनीकरण कोष’ के तहत स्वीकृत की गई है। ₹891 करोड़ की जोख़िम न्यूनीकरण परियोजना पर कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान की स्थापना डॉ. मनमोहन सिंह लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में की जाएगी, और अनुसंधान एवं नवाचार की ज़िम्मेदारी HPU को दी गई है। हमारा उद्देश्य है — आपदा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, संगठित और उत्तरदायी बनाना, ताकि हर परिस्थिति में त्वरित और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

error: