पंडोह डैम में लकड़ी जमा होने की घटना का गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है,CID को इस मामले की जांच के दिए आदेश …मुख्यमंत्री

पंडोह डैम में लकड़ी जमा होने की घटना का गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है,CID को इस मामले की जांच के दिए आदेश …मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
7 जुलाई। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के उपरांत पंडोह डैम में लकड़ी जमा होने की घटना का गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। सी.आई.डी. को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था इस मामले में संलिप्त पाई जाएगी, उसके विरुद्ध क़ानून के तहत सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ज़रूरी और ठोस क़दम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

error: