मुख्यमंत्री ने जापान के ओसाका में आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय दल को रवाना किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 12 जुलाई। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जापान के ओसाका में आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय दल को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण से परिपूर्ण इन खिलाड़ियों की लगन वास्तव में प्रेरणादायक है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि ये सभी समर्पित खिलाड़ी अपने कौशल का उम्दा प्रदर्शन करेंगे और देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगे।
मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

