पूर्व मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए तीन लाख रुपये का चेक भेंट किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
12 जुलाई। आज शिमला में पूर्व मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए तीन लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि आपदा राहत में सहायक सिद्ध होगी।इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने डॉ. श्रीकांत बाल्दी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

