सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 16 जुलाई। जयराम ठाकुर ने आज सराज विधान सभा क्षेत्र के थूनाग और जंजैहली उपमंडल के ग्राम पंचायत प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करने सहित राहत कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति साझा की और ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर रखा। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आपदा में नुकसान हुई हर चीज का ब्यौरा लिया। जिससे आपदा प्रभावितों के नुकसान और आवश्यकताओं को तय करके राहत की योजना को क्रियान्वित किया जा सके। इस बैठक एक दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आपदा राहत कार्य को अधिक प्रभावी, तेज़ और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने सहित प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की दृष्टि से भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संकट के इस दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ अपनी भूमिकाएं निभाने का आग्रह भी किया।

error: