कंडाघाट कॉलेज में साइबर क्राइम पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
16 जुलाई। हिमाचल प्रदेश – ACT Humane फाउंडेशन की ओर से बुधवार को डिग्री कॉलेज कंडाघाट में साइबर क्राइम को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन पुलिस का साथ भी फाउंडेशन को मिला।
कार्यक्रम में सोलन पुलिस साइबर सेल ने कॉलेज के बच्चों के साथ साइबर अपराध को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने अपने मन मे आए सवालों के जवाबों को भी जाना। उन्होंने बताया कि किस तरह से यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो उसे कैसे जागरूकता दिखाते हुए कदम उठाने चाहिए। इसी के साथ उन्हें सोशल मीडिया एप्प पर किस तरह से अपनी सिक्योरिटी सुनिश्चित करनी चाहिए।
वहीं मुख्य वक्ता साइबर सिक्योरिटी और एआई एक्सपर्ट ने साइबर अपराध और एआई के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जागरूक किया और बताया कि इससे कैसे बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु जिनमे
साइबर अपराध और एआई के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता
साइबर अपराध से बचाव के तरीके, आगामी दिनों में जिला के अन्य विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी इस तरह के कैंपों का आयोजन शामिल थे।

