तिरंगे की शान और कान्हा की बांसुरी के सुरों से महका डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट

तिरंगे की शान और कान्हा की बांसुरी के सुरों से महका डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 15 अगस्त। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता रहे जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्कूल प्रबन्धन समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा रहे।

प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और जोश का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ और सभी ने गर्व से राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम का अगला चरण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहा, जो खेल मैदान में आयोजित हुआ। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने आकर्षक फ्यूजन डांस से सभी का मन मोह लिया। कक्षा नौ और दस के छात्रों ने मधुर समूह गान के जरिए देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया—कक्षा एक और दो के ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।


मुख्य अतिथि डी आर गुप्ता ने सभी को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपने सर्वस्व को दिया है तब जाकर ये दिन आ पाया है। इसलिए हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और जीवन में अनुशासन, ईमानदारी तथा देशभक्ति को अपनाने का संदेश दिया।
इसके बाद जन्माष्टमी के रंग बिखरे—कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा के भावपूर्ण नृत्य से दर्शकों को भक्ति रस में डुबो दिया। इसके बाद जन्माष्टमी के रंग बिखरे—कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा के भावपूर्ण नृत्य से दर्शकों को भक्ति रस में डुबो दिया।
कार्यक्रम का समापन दही हांडी मटकी फोड़ से हुआ, जिसमें वरिष्ठ छात्रों ने कौशल और उत्साह का परिचय दिया। पूरे आयोजन ने विद्यालय परिसर को भक्ति और देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और सभी विद्यार्थियों को मिठाइयां भी वितरित की।

error: