बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व

बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 15 अगस्त। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में हर साल की भांति इस साल भी स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आर्य समाज शिक्षा समिति प्रधान प्रबोध चंद सूद द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया , तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा स्वतंत्रता दिवस का जश्न और जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया ।

कक्षा दसवीं की छात्राओं यशिका और कशिश द्वारा पूरे जोश से स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए। रिया और रिद्धि द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया । कक्षा दसवीं के छात्र प्रिंस ने भी अपने गीत द्वारा तथा कक्षा नवमी के छात्र प्रिंस द्वारा गिटार पर उनका साथ दे की वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । लक्षिता और हर्षिता द्वारा जोश पूर्ण कविता वाचन प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही समूहगान द्वारा विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन रूप से देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत कर मन को मोह लिया। अंत में विद्यालय की छात्राओं द्वारा नाटी प्रस्तुत की गई जिसे सभी ने सराहा।
विद्यालय की बहुत ही होनहार अध्यापिकाओं कृष्णा शर्मा और सपना द्वारा अपनी – अपनी मधुर वाणी देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों द्वारा देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।

सबसे शानदार नन्हे – मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न परिधानों में आकर मंच पर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि और श्री कृष्ण के प्रति अपने श्रद्धा व्यक्त की गई ।

मंच संचालन विद्यालय अध्यापक सुरेंद्र ठाकुर द्वारा शानदार रूप से किया गया। अध्यापक देव शर्मा ने इस अवसर पर देश की गुलामी की संपूर्ण दस्तां को अपने शब्दों द्वारा बयान किया और आर्य समाज के महत्व को बताते हुए देश की आजादी और देश की
संस्कृति को बनाए रखने में योगदान का उल्लेख किया।

इस अवसर पर आर्य समाज शिक्षा समिति और आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान प्रबोध चंद सूद, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप राय कपूर, इंद्र सिंह, नारायण सिंह ठाकुर, अन्य आर्य समाज सदस्य, विद्यालय पीटीए श्रीमती प्रधान निशा ठाकुर , समस्त पीटीए सदस्य ,
विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद, विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, अभिभावक वर्ग, विद्यालय के सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ आर्यसमाजी सावित्री कश्यप ने सभी को संबोधित करते हुए एक सुदृढ़ समाज की कल्पना की ।
विद्यालय पीटीए प्रधान निशा ठाकुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए ।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गई तथा देश पर मर मिटाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए , इस आजादी को बनाए रखने और देश की उन्नति में सहायक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद द्वारा भी अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आजादी की कीमत पहचाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पहुंचने तथा विद्यालय में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की कामना की।
अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिठाई भी बांटी गई।

error: