कहा… देहरा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (देहरा ) 16 अगस्त ।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज जल शक्ति विभाग विश्रामगृह देहरा में एक जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष समस्याओं को शीघ्र सुलझाने हेतु उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस दौरान पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व संबंधित विषय, एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर नागरिकों ने विधायक के समक्ष अपनी बात रखी।
कमलेश ठाकुर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से ही जनहित के कार्यों को गति दी जा सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनकल्याण हेतु स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत रूप से प्रयासरत है।
विधायक ने यह स्पष्ट किया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रत्येक गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे यह मेरा संकल्प है। जनता के सहयोग से हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।इसके अलावा उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में भागीदारी निभाएं, अपने सुझाव साझा करें तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर , महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा ,पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल , पंचायत प्रधान लोहर सुनेहत आशा ,दियाल ममता देवी ,बनखण्डी विजय कुमार ,बड्डल सुमन शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि,
और प्रदेश कनबीनयर एस सी सैल मदन लाल डोगरा एवं
स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

