उपायुक्त किन्नौर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ )
16 अगस्त । उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां पूह उपमंडल के होजो नाला आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधोसंरचना के नुकसान का आकलन किया और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त जिलाधीश ने सीमावर्ती कुन्नू चारंग का दौरा किया और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा सकीबा में राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हुई सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक़ित व पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

