पपलोल में शहीद रोशन मेमोरियल मेले का आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 6 अक्तूबर।कंडाघाट खंड की ग्राम पंचायत पौधना के पपलोल गांव में शहीद रोशन मेमोरियल मेले का आयोजन रविवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस मेले में कबड्डी व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया गया व विजेता टीम को 8100 रुपए व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 5100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।

मेले में वॉलीबॉल की 24 टीम ने भाग लिया जिसमे महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया । वहीं कबड्डी में 12 टीमों ने भाग लिया जिसमे मानपुरा की टीम ने घुनाई की टीम को फाइनल में हराकर जीत हासिल की। मेले का शुभारंभ जाने माने समाजसेवक कमल कश्यप द्वारा शहीद रोशन लाल के समारक पर श्रद्धांजलि देकर किया गया । मेले में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । कमल कश्यप के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता एवम समाजसेवक देवेंद्र ठाकुर व अमित भारद्वाज भी उपस्थित रहे ।

देवेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की शहीदों की याद में करवाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है । इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमे अनिता व रीतू को समाजसेवा में बेहतरीन कार्य करने के लिए नवाजा गया व सुधा और किरण को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में सम्मानित किया गया ।
मेले की सांस्कृतिक संध्या की शुरुवात सेवानिवृत कैप्टन राकेश कुमार द्वारा की गई। राकेश कुमार ने बताया के कैसे भारतीय सेना देश की हिफाज़त के लिए दिन रात बॉर्डर पर संघर्ष करती है उन्होंने मेले के आयोजकों को बधाई दी । वहीं सांस्कृतिक संध्या में दीपक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देशभक्ति सहित पहाड़ी ,हिंदी व पंजाबी गानों से माहौल में चार चांद लगा दिए । क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया व क्लब के प्रधान योगराज ने कहा की भविष्य में भी शहीदों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे

