अब शाखा डाकघरों में भी ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध

अब शाखा डाकघरों में भी ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़
(धर्मशाला) 23 जून ।अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों की सुविधा हेतु दिनांक 22 जून से शाखा डाकघरों में ई-केवाईसी आधारित लेन-देन की डिजीटल सुविधा मुहैय्या करवा दी है। अब आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से बचत खाते, आवर्ती खाते एवं सुकन्या समृद्धि खातों में निर्धारित सीमा तक बिना किसी दस्तावेज़ी औपचारिकता के 50 हज़ार रूपये तक जमा और बचत बैंक खातों से 20 हज़ार रूपये तक निकालने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही पात्र खाताधारक किसी भी शाखा डाकघर से लेन-देन कर सकेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों को आसानी होगी।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला मंडल के अंतर्गत सभी शाखा डाकघरों में ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है। खाताधारक अपने खाते को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करके डाक विभाग की डिजिटल बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: